कुशेश्वरस्थान में शिवगंगा में डूबने से श्रद्धालु महिला की मौत
समस्तीपुर/दरभंगा।
दरभंगा जिले के प्रसिद्ध कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु की शिवगंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरहटा गांव निवासी बसंत झा की पत्नी विंध्यवासिनी देवी के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विंध्यवासिनी देवी सोमवार को भोले बाबा का जलाभिषेक करने कुशेश्वरस्थान पहुंची थीं। पूजा से पूर्व जब वह शिवगंगा में स्नान कर रही थीं, उसी दौरान पानी में डूब गईं।
घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष अंकित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दुखद घटना से श्रद्धालुओं और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Total Users : 10316599
Views Today : 429