Explore

Search

April 3, 2026 12:31 am

कटिहार में नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार, अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

कटिहार में नशे में धुत डॉक्टर गिरफ्तार, अश्लील हरकत का वीडियो वायरल se

कटिहार जिले के समेली प्रखंड में शराबबंदी कानून के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार सिंह को शराब के नशे में आपत्तिजनक हरकत करते पाए जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे नशे की हालत में अभद्र व्यवहार करते नजर आए। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पोठिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।
एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिविल सर्जन जितेंद्रनाथ सिंह ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया और उनकी जगह दूसरे चिकित्सक को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
इस घटना के बाद बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!