Explore

Search

June 15, 2026 11:16 pm

बिहार पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ सम्मान, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

बिहार पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ सम्मान, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

पटना/नई दिल्ली से रिपोर्ट:
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा बिहार पुलिस को एक बड़ा सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया है कि ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ (President’s Police Colour) सम्मान बिहार पुलिस को प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।
यह मंजूरी 30 मार्च 2026 को नई दिल्ली से जारी पत्र में दी गई है। इसमें उल्लेख किया गया है कि बिहार सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद भारत के राष्ट्रपति ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को देने की सहमति दी है।
‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ देश के किसी भी पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, जो उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
इस संबंध में जारी पत्र की प्रति बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को भी भेजी गई है। इस उपलब्धि से बिहार पुलिस का मनोबल और ऊंचा होगा और राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!