Explore

Search

June 15, 2026 5:56 pm

पटना में सरकारी इंजीनियर के घर EOU की रेड

पटना में सरकारी इंजीनियर के घर EOU की रेड

पटना में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के विनोद कुमार राय के ठिकाने पर छापेमारी की है। भूतनाथ रोड में इनका 4 मंजिला घर है। इसी घर को खंगाला जा रहा है। विनोद की पोस्टिंग सीतामढ़ी में है और मधुबनी के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

 

इनके खिलाफ अवैध कमाई की सूचना EOU को मिली थी। EOU के अनुसार छापेमारी के लिए टीम गुरुवार की रात ही गई थी। घर में अकेली महिला होने की बात कह उन्हें अंदर जाने से रोका गया।
शुक्रवार को टीम घर के अंदर जा पाई। अब तक की छापेमारी बड़े स्तर पर नोट जले हुए पाए गए हैं। जो करोड़ों में हो सकती है। नोटों को जलाकर बहाने की कोशिश की गई। इसे बरामद करने के लिए EOU ने नगर निगम की टीम को बुलाया है। साथ ही जांच में सबूत जुटाने के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुला लिया है।

छापेमारी के दौरान करीब 55 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। सरकारी महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले 36 घंटे में EOU की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। विनोद कुमार के घर से करोड़ों की जमीन के दस्तावेज, 12 से अधिक बैंक अकाउंट के डिटेल, लाखों रुपए के सोने-चांदी की ज्वेलरी जब्त की गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!