Explore

Search

April 12, 2026 10:46 pm

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार*

*सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार*

 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय आशा भोसले प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक प्रतीक के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका जाना भारतीय संगीत के एक युग का अंत है। उनका निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!