Explore

Search

March 22, 2026 5:26 pm

सिंघिया में गैस एजेंसी की अपील: बिना जरूरत गैस बुकिंग न करें, 2567 उपभोक्ताओं ने नहीं लिया सिलेंडर

सिंघिया में गैस एजेंसी की अपील: बिना जरूरत गैस बुकिंग न करें, 2567 उपभोक्ताओं ने नहीं लिया सिलेंडर

समय पर गैस नहीं लेने वालों की बुकिंग होगी रद्द, सप्लाई व्यवस्था हो रही प्रभावित

Suman Bharat Gas ने अपने उपभोक्ताओं से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। एजेंसी ने बताया कि कई उपभोक्ता गैस बुकिंग तो कर रहे हैं, लेकिन समय पर सिलेंडर नहीं ले रहे हैं, जिससे अन्य ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एजेंसी के अनुसार, 1 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 के बीच कुल 2567 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग की, लेकिन बाद में सिलेंडर नहीं लिया। ऐसे उपभोक्ताओं की वजह से गैस सप्लाई व्यवस्था बाधित हो रही है और जरूरतमंद ग्राहकों तक समय पर सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है।
एजेंसी संचालक ने बताया कि इस स्थिति से स्टाफ, डिलीवरीमैन और प्रबंधन सभी को दिक्कत हो रही है। इसलिए उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे केवल जरूरत होने पर ही गैस बुकिंग करें।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि 25 मार्च 2026 तक जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कर गैस नहीं उठाया, उनकी बुकिंग स्वतः निरस्त कर दी जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!