Explore

Search

June 21, 2026 10:57 pm

SBI FD पर शानदार रिटर्न! 444 दिनों में ₹2 लाख पर मिलेगा इतना ब्याज

SBI FD पर शानदार रिटर्न! 444 दिनों में ₹2 लाख पर मिलेगा इतना ब्याज

अमृत वृष्टि स्कीम में निवेश कर कम समय में पाएं गारंटीड कमाई, जानिए पूरा कैलकुलेशन

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक में आप न्यूनतम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक के लिए एफडी करा सकते हैं, जिसमें 3.05% से लेकर 7.05% तक ब्याज मिल रहा है।
इसी बीच SBI की खास स्कीम 444 दिनों वाली “अमृत वृष्टि FD” निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इस स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% और 80 साल से अधिक उम्र के अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% तक ब्याज दिया जा रहा है।
₹2 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर कोई निवेशक इस 444 दिन वाली FD में ₹2,00,000 जमा करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न मिलता है:
सामान्य नागरिक: ₹16,189 ब्याज, कुल ₹2,16,189
वरिष्ठ नागरिक: ₹17,486 ब्याज, कुल ₹2,17,486
अति वरिष्ठ नागरिक: ₹17,746 ब्याज, कुल ₹2,17,746
क्यों है FD सबसे सुरक्षित निवेश?
आज के समय में जहां शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में उतार-चढ़ाव बना रहता है, वहीं बैंक FD को अब भी सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसमें निवेशकों को तय समय पर फिक्स रिटर्न मिलता है और मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!