Explore

Search

October 23, 2026 1:24 pm

सिंघिया में समूह लोन घोटाला: लगभग 50 लाख की फर्जीवाड़ी, मुख्य आरोपी महिला फरार

सिंघिया में समूह लोन घोटाला: लगभग 50 लाख की फर्जीवाड़ी, मुख्य आरोपी महिला फरार

समस्तीपुर।
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत में समूह लोन (Group Loan) के नाम पर लगभग 48 से 50 लाख रुपये का घोटाला किए जाने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों के अनुसार, लोन प्रक्रिया में शामिल फातमा खातून नामक महिला ने कई अन्य महिलाओं के नाम पर लोन पास करने वाले कर्मी के मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज़ बनाकर लोन निकलवाया और रकम हड़प ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब लोन की किश्तों की वसूली के लिए फाइनेंस कंपनी के कर्मी गांव पहुंचे और ग्रामीण महिलाओं को उनके नाम से लोन बकाया होने की जानकारी दी।

जैसे ही ग्रामीण महिलाओं को यह बात पता चली, गांव में हंगामा मच गया। गुस्साई महिलाओं ने लोन फाइनेंस कंपनी के पांच कर्मियों को बंधक बना लिया, जिसके बाद सिंघिया थाना पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और बंधक बनाए गए कर्मियों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित महिला ने कई फर्जीवाड़े किए —

60 वर्ष की महिलाओं की उम्र कम दिखाकर,

और नाबालिग लड़कियों की उम्र बढ़ाकर,
फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर लोन स्वीकृत करवाया गया।

पीड़ित महिलाओं ने इस पूरे घोटाले की लिखित शिकायत सिंघिया थाना में दर्ज करवाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!