Explore

Search

June 20, 2026 10:21 am

सिंघिया में तेज आंधी-बारिश से तबाही, कई गरीबों के घर उजड़े

सिंघिया में तेज आंधी-बारिश से तबाही, कई गरीबों के घर उजड़े

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में सोमवार को आई तेज आंधी और भारी वर्षा ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। जहांगीरपुर, लगमा, बेहट, बलहा, सालेपुर, सिबैया और सिंघिया सहित कई गांवों में तेज तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है। खासकर गरीब परिवारों को सबसे ज्यादा प्रभावित होना पड़ा है, जिनके कच्चे घर तेज हवा में उजड़ गए और कई लोगों का आशियाना पूरी तरह बर्बाद हो गया।

अचानक आए इस तूफान से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण पेड़ गिर गए आम का मंजर खराब हुआ और कई जगहों पर बिजली के तार टूटने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अंधेरे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत और सहायता की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन परिवारों के घर उजड़ गए हैं, उन्हें तुरंत मुआवजा और रहने की व्यवस्था दी जानी चाहिए। फिलहाल लोग अपने स्तर से नुकसान का आकलन कर रहे हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!