Explore

Search

May 11, 2026 5:21 am

लक्ष्मीनिया में मनरेगा मजदूरों को 3 महीने से नहीं मिली मजदूरी, भुगतान की मांग तेज

लक्ष्मीनिया में मनरेगा मजदूरों को 3 महीने से नहीं मिली मजदूरी, भुगतान की मांग तेज

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को पिछले तीन महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। इससे गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार गांव के रिंकू देवी राम कुमारी खुशबू देवी शकीला देवी लीला देवी बिकनी देवी समेत कई मजदूरों, खासकर महिलाओं ने पौधारोपण और पटवन का कार्य किया था, लेकिन अब तक उनकी मेहनत की कमाई उन्हें नहीं मिल सकी है।
मजदूरों का कहना है कि सरकार एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर यहां महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। समय पर मजदूरी नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उक्त सभी मजदूरों ने आज सोमवार को जल्द से जल्द बकाया भुगतान करवाने की मांग पंचायत रोजगार सेवक विनोद कुमार से की है।
इस संबंध में पंचायत रोजगार सेवक विनोद कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक फंड का आवंटन नहीं हुआ है। जैसे ही फंड उपलब्ध होगा, सभी मजदूरों को उनका बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
फिलहाल मजदूरों में आक्रोश है और वे जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!