Explore

Search

September 7, 2026 7:17 pm

अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

साधु चौक के पास मकान में चल रहा था धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

गोपालगंज पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक पूजा पंडाल के पास एक मकान में छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई, जहां से 5 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से 2 पीस कंडोम और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 235/26 के तहत Immoral Traffic (Prevention) Act, 1956 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!