Explore

Search

March 20, 2026 9:32 am

पटना में एसडीजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन, नीति निर्माण को मिली नई दिशा

पटना में एसडीजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन, नीति निर्माण को मिली नई दिशा

पटना में Planning & Development Department, Government of Bihar द्वारा आयोजित सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव Dr. N. Vijayalakshmi ने कहा कि विकास को गति देने के लिए सरकारी योजनाओं का एसडीजी के साथ प्रभावी समन्वय बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एसडीजी के स्थानीयकरण पर विशेष जोर दे रही है और जिला स्तर तक मजबूत निगरानी तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे योजनाओं की प्रगति का सटीक आकलन किया जा सके। नीति निर्माण को और सशक्त बनाने के लिए डेटा गैप्स की पहचान, जेंडर-संवेदनशील आंकड़ों का निर्माण और पर्यावरणीय लेखांकन को प्राथमिकता दी जा रही है।
अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और पुरुषों के बीच मौजूद असमानताओं को समझे बिना समावेशी और न्यायसंगत नीतियां बनाना संभव नहीं है। इसलिए जेंडर आधारित विश्लेषण को नीति प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय लेखांकन को नीति निर्माण में शामिल कर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला बिहार में पहली बार आयोजित की गई है, जो राज्य की नीति निर्माण क्षमता को नई दिशा देगी।
इस अवसर पर विभाग द्वारा “Bihar SDG Progress Report 2025”, “Gender and SDG Progress Report 2025” और “बिहार: एक झलक” पुस्तकों का विमोचन किया गया। वहीं Ministry of Statistics and Programme Implementation द्वारा “Environmental Accounting Explainer Series: Pollination Services” का डिजिटल लॉन्च तथा “Planet in Focus: Advancing Environmental Sustainability under the SDGs” और “Delivering Prosperity at Scale: India’s Economic Transformation through the SDGs” पुस्तकों का भी लोकार्पण किया गया।
यह कार्यशाला बिहार में सतत विकास लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!