Explore

Search

April 6, 2026 10:43 pm

हसनपुर में न्यू अपोलो क्लिनिक का उद्घाटन: मरीजों को मिलेंगी एक छत के नीचे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

हसनपुर में न्यू अपोलो क्लिनिक का उद्घाटन: मरीजों को मिलेंगी एक छत के नीचे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

 

हसनपुर: न्यू अपोलो क्लिनिक का का उद्घाटन सोमवार को हुआ। ब्लॉक रोड स्थित इस अस्पताल का उद्घाटन विधायक राजकुमार राय डॉक्टर विजय कुमार डॉक्टर मदन सिंह ने  संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, हसनपुर और आसपास के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज अपने क्षेत्र में मिल सके। अस्पताल में हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, जनरल मेडिसिन, हृदय रोग, गुर्दा रोग, पैथोलॉजी और जनरल सर्जरी सहित कई विभागीय सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इमरजेंसी वार्ड को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है। यहां आईसीयू, एनआईसीयू, क्रिटिकल केयर यूनिट, डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

विधायक. राजकुमार राय ने इस अवसर पर कहा कि यह अस्पताल हसनपुर के लिए एक सौगात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहां के चिकित्सक मरीजों की सेवा में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

अस्पताल के चेयरमैन चंदन कुमार सिंह ने बताया कि न्यू अपोलो अस्पताल का लक्ष्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों को विश्वास और राहत देना भी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की टीम हर जरूरतमंद तक गुणवत्तापूर्ण और किफायती इलाज पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

. डॉक्टर काजल सिंह ने जानकारी दी कि अस्पताल को अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि यह अस्पताल हसनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बने।”

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!