Explore

Search

April 14, 2026 11:56 pm

सिंघिया में मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

सिंघिया में मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंघिया थाना कांड संख्या 80/26, दिनांक 06 अप्रैल 2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने अभियुक्त पवन यादव (पिता स्वर्गीय गनेश्वर यादव), गौरी यादव (पिता फुनेश्वर यादव), राजू कुमार (पिता स्वर्गीय कैलाश यादव) एवं सोनू कुमार (पिता स्वर्गीय राजेंद्र कुमार) को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि यह मामला मारपीट से जुड़ा है और घटना को लेकर पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!