Explore

Search

March 22, 2026 5:28 pm

₹60,000 में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 120Km रेंज और शानदार फीचर्स के साथ आया X-Men+ 2026

₹60,000 में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 120Km रेंज और शानदार फीचर्स के साथ आया X-Men+ 2026

स्टूडेंट्स और डेली कम्यूटर्स के लिए किफायती और स्मार्ट विकल्प, 1.5 यूनिट में फुल चार्ज
न्यूज:
ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मांग के बीच Zelio E-Mobility ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर X-Men+ 2026 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वालों और रोजाना कम दूरी तय करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।
इस स्कूटर की शुरुआती कीमत ₹60,000 रखी गई है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है। नए वेरिएंट में फेसलिफ्ट डिजाइन दिया गया है और यह डार्क नाइट ब्लैक, व्हाइट, मिडनाइट ब्लू और नार्डो ग्रे जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 120 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है, जो शहरों के ट्रैफिक के हिसाब से बिल्कुल उपयुक्त है। इसमें 60/72V की BLDC मोटर दी गई है, जो बेहतर एफिशिएंसी और स्मूद राइडिंग अनुभव देती है। खास बात यह है कि इसे फुल चार्ज करने में सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली खर्च होती है, जिससे यह काफी किफायती साबित होता है।
कम्फर्ट के लिए कंपनी ने इसमें 12 इंच का बड़ा रियर व्हील, फ्रंट और रियर हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स दिए हैं, जिससे खराब सड़कों पर भी राइड स्मूद रहती है। यह स्कूटर 180 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है। वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले, रिवर्स गियर, पार्किंग स्विच, एंटी-थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग, सेंट्रल लॉकिंग और ऑटो रिपेयर स्विच जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस पर 2 साल की व्हीकल वारंटी और 1 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है।
बैटरी विकल्प में लिथियम और लेड-एसिड दोनों ऑप्शन मिलते हैं। लिथियम बैटरी 4-5 घंटे में चार्ज हो जाती है, जबकि लेड बैटरी को 8-10 घंटे लगते हैं।
लॉन्च ऑफर के तहत पहले 5,000 ग्राहकों को मुफ्त हेलमेट भी दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह स्कूटर कम कीमत, अच्छी रेंज और स्मार्ट फीचर्स के कारण अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!