Explore

Search

March 11, 2026 7:56 pm

उप विकास आयुक्त के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन*

 

*उप विकास आयुक्त के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन*

*नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त का किया गया स्वागत*

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के नेतृत्व में आज डीआरडीए सभागार, नवादा में उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती प्रियंका रानी के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त श्रीमती निलिमा साहु का स्वागत भी किया गया।

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रियंका रानी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीमती प्रियंका रानी अपने कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध, कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारी रहीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सौंपे गए सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं सरलता के साथ किया। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, समयबद्धता एवं टीम भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती रही, जिससे जिले के विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति प्राप्त हुई।

उपस्थित पदाधिकारियों ने श्रीमती प्रियंका रानी के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों, योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, विकासात्मक गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन एवं जनहित में लिए गए निर्णयों की सराहना की। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में जिला नवादा में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिली तथा विभागीय समन्वय सुदृढ़ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। समारोह के अंत में भावभीनी विदाई के साथ उन्हें नई जिम्मेदारियों हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!