Explore

Search

August 19, 2026 4:28 pm

सिंघिया के बांगरहट्टा और वारी पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर सम्पन्न

सिंघिया के बांगरहट्टा और वारी पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर सम्पन्न

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के बांगरहट्टा और वारी पंचायत में आज मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की संयुक्त अध्यक्षता रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने की। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

बांगरहट्टा पंचायत में जल-नल योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता, बिजली एवं सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। वहीं वारी पंचायत में खराब सोलर लाइट, जल-नल योजना और जमीन विवाद से संबंधित मामले सामने आए।

मौके पर बीडीओ विवेक रंजन, सीओ मोनी कुमारी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, विद्युत जेई शशि शेखर सिंह, थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एमएम अंसारी  मिथुन कुमार बीपीएम पुष्यंत पीयूष शिक्षा विभाग से अंगेश कुमार  एल एस सुनीता कुमारी सुमन कुमारी मुखिया रिंकी देवी  राम कृष्ण पंडित लखी कमती समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि राजस्व, कल्याण एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कई मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

एसडीओ संदीप कुमार ने कहा कि अब लोगों को अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अधिकारी स्वयं पंचायत स्तर पर पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की और कहा कि शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन कराया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!