Explore

Search

June 24, 2026 3:32 am

लिलहौल पंचायत के वार्ड 4 में जलजमाव से लोग परेशान

लिलहौल पंचायत के वार्ड 4 में जलजमाव से लोग परेशान

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल पंचायत के वार्ड संख्या 4 में नाली निर्माण नहीं होने से भारी बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण सड़क और गलियों में पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को घर से बाहर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

इस समस्या को लेकर वार्ड सदस्य चंदन देवी, उप सरपंच विजय पासवान, विकास कुमार, सुभाष कुमार समेत कई ग्रामीणों ने सिंघिया प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन से नाली निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया राम प्रवेश साहू पर भेदभाव और वार्ड की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि जल निकासी नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वहीं बीडीओ विवेक रंजन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द नाली निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!