बिहार में पेट्रोल संकट गहराया: पटना के कई पंपों पर लिमिट, बाइक में ₹200-300 तक ही मिल रहा तेल
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल संकट गहराता जा रहा है। दानापुर, बेली रोड और गोला रोड समेत कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री सीमित कर दी गई है। बाइक चालकों को ₹200 से ₹300 तक और कार चालकों को ₹1000 से ₹1500 तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है। सप्लाई कम होने के कारण कई पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। पंप संचालकों का कहना है कि टैंकरों से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है, इसलिए लिमिट तय की गई है ताकि ज्यादा लोगों को पेट्रोल मिल सके। वहीं आम लोग रोजमर्रा के काम और फील्ड जॉब में परेशानी झेल रहे हैं।
Author: K k sanjay
Post Views: 158

Total Users : 10193512
Views Today : 797