Explore

Search

June 9, 2026 12:56 am

प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला मौजी में यूथ एंड इको क्लब के सौजन्य से पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्रों में जागरूकता

प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला मौजी में यूथ एंड इको क्लब के सौजन्य से पौधारोपण


बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के अंतर्गत यूथ एंड इको क्लब के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला मौजी हसनपुर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षक, रसोइया और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में कई पौधे लगाए गए और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक गंगा सागर यादव, विशिष्ट शिक्षक दिवाकर कुमार, विशिष्ट शिक्षक गौतम कुमार, विशिष्ट शिक्षिका चंदन कुमारी चंद्र, विद्यालय की रसोइया तथा सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इको क्लब के सदस्य एवं संयोजक ने छात्रों को बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बेहद आवश्यक हैं और पर्यावरण को संतुलित रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!