Explore

Search

March 13, 2026 10:11 am

भोजपुर में “ईज ऑफ लिविंग जन संवाद” के तहत जन सुनवाई आयोजित, आम लोगों की समस्याओं पर त्वरित समाधान का निर्देश

भोजपुर में “ईज ऑफ लिविंग जन संवाद” के तहत जन सुनवाई आयोजित, आम लोगों की समस्याओं पर त्वरित समाधान का निर्देश

भोजपुर: जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज “ईज ऑफ लिविंग जन संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जन सुनवाई के क्रम में लोगों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं आवेदनों को धैर्यपूर्वक दर्ज किया गया तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों का विवरण निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, ताकि उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके और समयबद्ध निष्पादन संभव हो।
प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि जन सुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस पहल के माध्यम से जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही का परिचय देते हुए जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!