Explore

Search

March 20, 2026 9:29 am

गोपालगंज में अवैध ऑर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 10 किशोरियां मुक्त, 3 गिरफ्तार

गोपालगंज में अवैध ऑर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 10 किशोरियां मुक्त, 3 गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में अवैध ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। Bihar Police के अनुसार, 18 मार्च 2026 को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया।
सूचना मिली थी कि ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप के नाम पर बाहर से लाई गई किशोरियों से जबरन डांस कराया जा रहा था और उनके साथ शोषण एवं अश्लील हरकतें की जा रही थीं। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें Association for Voluntary Action, Patna, Narayan Seva Sansthan, Gopalganj तथा स्थानीय पुलिस की महिला पदाधिकारी शामिल थीं।
छापेमारी के दौरान कुल 10 किशोरियों को बरामद कर सुरक्षित मुक्त कराया गया। वहीं इस कार्रवाई में 1 ऑर्केस्ट्रा संचालक और 2 संचालिकाओं को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 3 मोबाइल फोन और बुकिंग से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि मानव तस्करी और शोषण जैसे अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाई जा

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!