सिंघिया में 1 साल में तीन बार टूटी सड़क, लोगों में नाराजगी
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत पीपरा से हाटी जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण सड़क निर्माण विभाग द्वारा करीब एक वर्ष पहले कराया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि महज एक साल के अंदर ही यह सड़क तीन बार टूटकर जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। संवेदक द्वारा कई जगह बिना रोलर चलाए ही पिचिंग कर दी गई, जिसके कारण सड़क की सतह समतल नहीं है और कई जगह ऊपर-नीचे गड्ढे बन गए हैं।
इस वजह से तेज गति से वाहन चलाने पर वाहन उछलने लगता है और यात्रियों को जोरदार झटके (जर्किंग) का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस स्थिति में सड़क पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय वाहन चालक राम किशुन पासवान , रोहित कुमार तथा ग्रामीण लालाबाबू कुमार ने प्रशासन व सड़क निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को दोबारा सही तरीके से रोलर चलाकर समतल और मजबूत बनाया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।






Total Users : 10072240
Views Today : 1340