Explore

Search

May 1, 2026 12:40 pm

सिंघिया में बड़ी घटना! 6 महीने की मजदूरी मांगने पर ड्राइवर को किया घायल

सिंघिया में बड़ी घटना! 6 महीने की मजदूरी मांगने पर ड्राइवर को किया घायल

 

सिंघिया से बहुत बड़ी खबर बकाया मजदूरी मांगने गया तो चिमनी मालिक ने मारपीट कर घायल कर दिया है

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज न्यूज सामने आ रहा है ।बताया गया कि एक ड्राइवर ने बकाया मजदूरी की मांग करने पहुंचा तो चिमनी मालिक ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया घायल व्यक्ति का पहचान थाना क्षेत्र के बसुआ ग्राम के स्वर्गीय युगेश्वर यादव के पुत्र राम कुमार यादव के रूप में किया गया है इस मामले में घायल व्यक्ति के पत्नी रिंकू देवी ने सिंघिया थाने में केश दर्ज करवाई है कि चिमनी मालिक छोटू सिंह ने मेरे पति से गाड़ी चलवाकर 6महीने का रुपया नहीं दिया जब मजदूरी रुपया की मांग किया तो जान मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है ।जब सिंघिया पीएचसी में इलाज हेतु एडमिट करवाया तो वहां के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया तथा समस्तीपुर से फिर डीएमसीएच रेफर किया गया मगर समुचित ढंग से इलाज भी नहीं किया गया है उन्होंने बताई कि 5बच्चे है और गरीबी के कारण छोटे छोटे बच्चे का भरण पोषण कैसे करूंगी
वही इस मामले में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा शिकायत दिया गया केश दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!