Explore

Search

March 11, 2026 9:32 pm

देखिए कैसे जेसीबी से नष्ट की गई 2367 लीटर शराब | शिवाजीनगर थाना की बड़ी कार्रवाई

देखिए कैसे जेसीबी से नष्ट की गई 2367 लीटर शराब | शिवाजीनगर थाना की बड़ी कार्रवाई

 

25 कांडों में जब्त शराब को जेसीबी क्रेशर से किया गया नष्ट, अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय

समस्तीपुर: जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना परिसर में बड़े पैमाने पर जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कुल 25 कांडों में जब्त देसी व विदेशी शराब को नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के दौरान कुल 2367 लीटर शराब नष्ट की गई। इसमें 459 लीटर देसी शराब तथा 1908 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। जब्त शराब को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जेसीबी क्रेशर मशीन की मदद से नष्ट किया गया, ताकि उसका दोबारा किसी भी तरह से उपयोग न हो सके।
इस कार्रवाई के दौरान शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के साथ दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ आलोक कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं रोसड़ा उत्पाद विभाग के एएसआई विजय पासवान भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।
अधिकारियों ने बताया कि यह शराब अलग-अलग समय पर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बरामद की गई थी। न्यायालय के आदेश के बाद इन सभी जब्त शराबों का विनष्टीकरण किया गया।
थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विनष्टीकरण के दौरान अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसआई मुकेश कुमार सिंह, एएसआई राजेश कुमार, शैलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे शराबबंदी कानून का पालन करें और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!