जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
सिवान के अंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में 09 मार्च 2026 से भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
पहले बैच में आईटी मैनेजर, एनआईसी के नेटवर्क अभियंता, जनगणना कोषांग के कर्मी सहित कुल 63 लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण 09 से 11 मार्च तक चलेगा, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण 12 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
Author: K k sanjay
Post Views: 117

Total Users : 10207035
Views Today : 3751