Explore

Search

March 11, 2026 9:51 pm

लड़की बोली- एक घंटे के 1000 रुपए लगेंगे

 

लड़की बोली- एक घंटे के 1000 रुपए लगेंगे

अलवर। जिले का कलसाडा गांव शहर की चकाचौंध से कुछ ही किलोमीटर दूर, लेकिन जिंदगी यहां एकदम अलग है। यह इलाका रेड लाइट एरिया के नाम से बदनाम है। अलवर-राजगढ़ रोड पर बसे इस गांव में सब इशारों का खेल है। यहां दोपहर हो या शाम कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ नई चमचमाती हवेलियां और कुछ पुरानी कोठियां इस गंदे खेल की गवाह हैं।

कलासाडा में जिस्मफरोशी का धंधा आम बात है। इनको न तो पुलिस की चिंता है, न ही बदनामी की। हमारे रिपोर्टर ने इस जगह की सच्चाई जानने की कोशिश की तो हैरान करने वाली चीजें सामने आईं। रिपोर्टर का सामना एक 25-30 साल के बीच की युवती से हुआ। दुपली-पतली शरीर, बदन पर सूट और सलवार। बोली- ‘एक घंटे के 1000 रुपए लगेंगे, पुलिस की चिंता मत करो, सब हम सेट कर लेते हैं
इसके बाद रिपोर्टर की मुलाकात एक युवक से हुई, जो इलाके में ही रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। थकी हुई आवाज में बोला- ‘भाई साहब, यहां सब पैसों का खेल है।’ उसने नाम और चेहरा नहीं दिखाने की शर्त पर कलसाडा की सच्चाई बताई। कहा कि यहां पर ‘500 से लेकर 2000 रुपए तक का रेट चलता है। युवक ने बताया कि यहां की लड़कियां होटल जाने के लिए जल्दी तैयार नहीं होती हैं।
युवक ने बताया कि अलवर-राजगढ़ रोड पर गांव कलसाडा है। वह इसी इलाके में रहता है। उसने बताया कि एक बार रात के वक्त कुछ लड़कियों ने उसे बुलाया और 600 रुपये का चूना लगा दिया। यहां जब पुलिस आती है तो कुछ देर के लिए सन्नाटा छा जाता है, लेकिन फिर थोड़ी देर बाद वही काम शुरू हो जाता है। हैरान करने वाली बात है कि कलसाडा में वेश्यावृत्ति का गंदा खेल कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन इस पर पुलिस-प्रशासन की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए जाते।
यहां के बारे में जब रिपोर्टर ने अधिक जानने की कोशिश की तो पता चला कि सड़क से गुजर रहे लोगों को महिलाएं पहले रिझाती हैं। इशारों-इशारों में बुलाती हैं और फिर रेट तय किया जाता है। कई लोग खुद ही यहां पर आते हैं, ग्राहक को पहले लड़की दिखाई जाती है, जिसके बाद रेट तय होता है। कुछ लड़कियां सड़क किनारे झोपड़ी नुमा जगहों पर भी बैठी दिख जाती हैं। जो ग्राहक जैसे सेट हो जाए, उसको वैसे ही सेट कर लिया जाता है।

लड़कियों की मजबूरी
एक 45 साल की महिला से मुलाकात हुई, उसने यहां के बारे में गहराई से जानकारी दी। महिला ने कहा कि यह धंधा अब यहां कि लड़कियों की मजबूरी बन चुका है। ये पहले से ही बदनाम हैं, तो इनको कोई शर्म भी नहीं है। यहां की लड़कियों के लिए अनजान पुरुषों से मिलना और पैसे लेना आम बात है। कुछ लड़कियां तो बार डांसर बनने के लिए पैसे इकट्ठा कर रही हैं।

मुख्य धारा में लाने के होते हैं प्रयास
राजस्थान समेत पूरे देश में तमाम ऐसी जगहें हैं, जहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा खुलेआम चल रहा है। इन इलाकों की महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार और तमाम सामाजिक संस्थाएं लगातार प्रयास करती रहती हैं। कई बार कुछ महिलाओं को मुख्य धारा में लाने में सफलता मिल भी जाती है। हालांकि, पूरे देश में यह धंधा कम नहीं हो रहा।

लगातार बढ़ रहा जिस्मफरोशी का धंधा
जिस्मफरोशी के धंधे में होटल संचालक से लेकर कई दलाल शामिल रहते हैं, जो अपने लाभ के लिए इस धंधे को बढ़ाते रहते हैं। कई बार इन जगहों पर पुरुषों के साथ लूट होने की घटनाएं भी सामने आती हैं। कई बार पुलिस भी जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लोगों को पकड़ती है। हालांकि, पूरे देश में यह धंधा बढ़ता ही जा रहा है। बस तरीका अब बदल रहा है। इसके लिए अब ऑनलाइन तरीके भी अपनाए जाने लगे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!