Explore

Search

March 11, 2026 7:55 pm

नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान कृषि (कृषोन्नति) के अंतर्गत जिला स्तरीय फार्मर रजिस्ट्री योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

 

नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान कृषि (कृषोन्नति) के अंतर्गत जिला स्तरीय फार्मर रजिस्ट्री योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

आज दिनांक 15.12.2025 को नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान कृषि (कृषोन्नति योजना) के अंतर्गत जिला स्तरीय फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लिछवी भवन, भभुआ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों का फार्मर आईडी तैयार करने की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से लागू करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार एवं कॉमन सर्विस सेंटर (VLE) के कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन श्री भानु प्रताप सिंह, योजना परामर्शी, पीएम किसान योजना, मुख्यालय, बिहार, पटना द्वारा किया गया। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों के फार्मर आईडी निर्माण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की गई कि वे अपने पंचायत अंतर्गत कार्यरत कृषि विभाग एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मियों से संपर्क कर शीघ्र अपना फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त सहित अन्य कृषि लाभ समय पर प्राप्त हो सकें। फार्मर आईडी निर्माण का कार्य राजस्व ग्रामवार कैम्प आयोजित कर किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने भी सहभागिता करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा योजना को जनहित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ लागू करने पर बल दिया।

जिला कृषि विभाग द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और जिले के अधिकाधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!