Explore

Search

March 11, 2026 8:00 pm

SSP NAINITAL के नेतृत्व में जनपद पुलिस को लगातार मिल रही कामयाबी

SSP NAINITAL के नेतृत्व में जनपद पुलिस को लगातार मिल रही कामयाबी

रामनगर पुलिस ने 02 दिन के भीतर किया चोरी की घटना का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल संग चोर को किया गिरफ्तार

रामनगर (उत्तराखण्ड )-15, दिसंबर 2025
11, दिसंबर 2025 को वादी मनोज चन्द्र पुत्र विद्या सागर निवासी भवानीगंज रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर में दिनांक 10.12.25 को स्वयं की मो0सा0 नं0 UK 04 AF 2182 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के संबंध में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना रामनगर में एफ0 आई0 आर0 नं0 410/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम मे शमील
उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह, हे0का0 तालिब हुसैन, का0 संजय कुमार ने त्वरित कार्यवाही की.
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत पतारसी /सुरागरसी व सूझ बूझ तथा सफल पुलिसिंग का परिचय देते हुए अभियुक्त आशू पुत्र श्याम सिंह निवासी छतरी चौराहा भवानीगंज रामनगर नैनीताल को चोरी की गई उपरोक्त मोटरसाइकिल संग रामनगर भवानीगंज में निगम के खाली मैदान से गिऱफ्तार किया गया।

अभियुक्त आशू उपरोक्त नशे का आदी है, तथा नशा करने के लिए उक्त मोटरसाइकिल को बेचने के फिराक में था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके इरादे पर पानी फेर दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!