Explore

Search

February 18, 2026 12:29 am

बिहार में बदला मतदान ट्रेंड: महिलाओं का बढ़ता प्रभाव बना एनडीए की जीत का आधार

बिहार में बदला मतदान ट्रेंड: महिलाओं का बढ़ता प्रभाव बना एनडीए की जीत का आधार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने राज्य की राजनीति में एक नया सामाजिक परिवर्तन उजागर किया है। वर्षों पहले दिल्ली में जिस तरह महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक देखने को मिली थी, उसी तरह का दृश्य अब बिहार में भी दिखाई देने लगा है। इस बार के चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का वोट प्रतिशत उल्लेखनीय रूप से अधिक रहा, जिसने अंतिम परिणामों पर बड़ा असर डाला।

चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी ने ही एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। चुनाव के दौरान सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाएँ, विशेषकर महिलाओं को मिलने वाले 10 हजार रुपये की सहायता राशि, एक महत्वपूर्ण फैक्टर बनकर उभरी। गांव से लेकर शहर तक, बड़ी संख्या में महिलाएँ इस आर्थिक सहयोग को अपने परिवार के लिए भरोसेमंद लाभ के रूप में देख रही हैं।

बैंक में उमड़ी महिलाओं की भीड़
चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी बिहार के कई जिलों में बैंक शाखाओं के बाहर लंबी कतारों में खड़ी महिलाएँ इस बदलाव की स्पष्ट तस्वीर पेश करती हैं। ज्यादातर महिलाएँ 10 हजार रुपये की निकासी के लिए बैंक पहुंच रही हैं, जिससे साफ है कि सरकारी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सीधे आर्थिक मजबूती पहुंचाई है।

सामाजिक बदलाव का संकेत
विशेषज्ञ बताते हैं कि महिलाओं के बढ़ते आर्थिक सशक्तिकरण और मतदान में सक्रिय भागीदारी ने राजनीति की दिशा को बदल दिया है। यह सिर्फ एक चुनावी ट्रेंड नहीं, बल्कि बिहार समाज में उभरते हुए नए महिला नेतृत्व और जागरूकता का संकेत है।

बिहार चुनाव 2025 ने ये साबित कर दिया है कि अब राजनीति में ‘महिला शक्ति’ सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं, बल्कि परिणाम निर्धारित करने वाली सबसे महत्वपूर्ण ताकत बन चुकी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!