Explore

Search

May 1, 2026 8:47 pm

गांधी मैदान, गया में ईद-उल-फ़ित्र का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया

गांधी मैदान, गया में ईद-उल-फ़ित्र का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया

बिहार के गया जिले के गांधी मैदान, गया में ईद-उल-फ़ित्र का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, गया और वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने स्वयं वहां उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के पश्चात जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक श्रद्धालुओं से मिले और उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

उन्होंने बताया कि जिले भर में ईद का पर्व शांति और भाईचारे के वातावरण में मनाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय रहकर मस्जिदों और नमाज स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान में नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। गया प्रशासन और पुलिस विभाग के अनुशासित और समर्पित प्रयासों के फलस्वरूप, लोग शांति और उल्लास के साथ ईद का पर्व मना रहे हैं।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!