Explore

Search

August 25, 2026 5:01 pm

सिंघिया में विद्यार्थी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

सिंघिया में विद्यार्थी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। शिविर का आयोजन बीडीओ विवेक रंजन के नेतृत्व में किया गया। इसमें दंडाधिकारी के रूप में सीओ मोनी कुमारी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में बीईओ मनोज कुमार झा, विद्यालय की संचालक, वार्डन सहित सिंघिया थाना के पुलिस राजबांस  कुमार पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, पठन-पाठन, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान छात्राओं को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।

बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं की समस्याओं की पहचान कर संबंधित विभाग के सहयोग से उनका यथासंभव शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भी छात्राओं की समस्याओं पर नियमित रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!