Explore

Search

October 25, 2026 10:09 am

बिथान में सीएसपी संचालक को गोली मारकर रुपया लुट लिया गया एसपी पहुंचे जांच करने

बिथान में सीएसपी संचालक को गोली मारकर रुपया लुट लिया गया एसपी पहुंचे जांच करने

बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में आज करीब 11:15 बजे दिन में पुसहो बरदौनी मार्ग के बीच सीएसपी संचालक से मोटर साइकिल पर सवार अपराधियों ने गोली मारकर रुपया लुट लिया है घायल सीएसपी संचालक की पहचान उजान ग्राम के राजेश साहू के पुत्र नवीन कुमार के रूप में किया गया है घटना के बारे में बताया गया की एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 अज्ञात अपराधकर्मियों से रूपये छीनने के कम मे हाथापाई हुई। इसी कम में अपराधकर्मियों के द्वारा सीएसपी संचालक नवीन कुमार को गोली मार दी गई एवं उनसे रूपये लेकर फरार हो गये। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज हेतू बेगूसराय भेजा गया।
पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच कर रही है। FSL टीम एवं DIU टीम को सूचना दी गई है। आस-पास के सी०सी०टी०वी० फूटेज खंगाले जा रहे हैं। उक्त घटना स्थल पर समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा पहुंच कर जांच पड़ताल किए है तथा उपस्थित अधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!