Explore

Search

August 13, 2026 2:01 pm

मोटर चलाने गए रामचंद्र यादव की करंट लगने से मौत

मोटर चलाने गए रामचंद्र यादव की करंट लगने से मौत

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत सिंघिया वार्ड 19 पैकरा गांव निवासी 60 वर्षीय राम चंद्र यादव का करंट लगने से मौत। बताया गया है कि चापाकल में लगे पानी की मोटर को चलाने गए रामचंद्र यादव को अचानक चापाकल में बिजली के करंट प्रवाहित होने से लगा जोरदार झटका जिससे वो वहीं गिर गए, आनन फानन में पहुंचे परिजनों ने जब उठाया तब तक काफी देर हो गया था और वो वहीं दम तोड दिए। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रामचन्द्र यादव पैकरा गांव निवासी संजीव कुमार,अमरजीत यादव एवं दिलखुश कुमार के चाचा बताएं गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि रामचंद्र यादव एक मिलनसार स्वभाव के थे। सभी लोगों के सुख दुख में हमेशा से आगे रहते थे। अब पैकरा गांव में उनकी कमी सभी वर्ग के लोगों को खलेगी।

 

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!