Explore

Search

September 11, 2026 12:28 am

हरदिया में चेकिंग के दौरान 32.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

हरदिया में चेकिंग के दौरान 32.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में विगत रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर  हरदिया गांव में सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक टेंपो चालक और एक मोटरसाइकिल चालक के पास से कुल 32.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मामले में संजय कुमार यादव, पिता उद्दी लाल यादव, ग्राम बलहा, थाना बिरौल, जिला दरभंगा तथा मनीष कमती, पिता कुंदन कमती, ग्राम वारी, थाना सिंघिया, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शराब परिवहन में प्रयुक्त टेंपो और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।उक्त मामले की पुष्टि थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!