ब्रेकिंग न्यूज : लगमा में गोलीकांड की घटना में रिटायर्ड फौजी समेत 4लोग घायल हो गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा ग्राम में गोली मारने पर रिटायर्ड फौजी समेत 4लोग घायल हो गया है उक्त घायल लोगों का पहचान थाना क्षेत्र के लगमा ग्राम के रिटायर्ड फौजी महेश सिंह ,उसके भाई सुरेश सिंह ,सुरेश सिंह के पत्नी रंजना देवी और पुत्र गुलशन कुमार सिंह के रूप में किया गया है ।घटना के बारे में बताया गया कि सुरेश सिंह मिटी वाला काम कर रहा था कि उमेश सिंह और उसके पुत्र नवीन सिंह समेत अन्य लोगों ने मारपीट कर गोली चला दिया जिससे उक्त चारों लोग घायल हो गया जिसे सिंघिया पीएचसी में एडमिट करवाया गया है जहां उपस्थित डॉक्टर अविनाश तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर सभी घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया है बताया गया कि महेश सिंह को 4गोली सुरेश सिंह को 3गोली रंजना देवी को 2गोली और गुलशन कुमार को 5गोली लगा है । बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला भी महेश सिंह सुरेश सिंह का सहोदर भाई लगेगा उमेश सिंह और उसका पुत्र नवीन सिंह भतीजा लगेगा ।वहीं सिंघिया के थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने इस घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गई और एक आरोपी नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है

Total Users : 10218295
Views Today : 5047