कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 224 लोगों की मौत; 3,000 से ज्यादा लापता
कोलंबिया: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार, 10 अगस्त को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप के कारण 100 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गईं। इसका असर पड़ोसी देशों इक्वाडोर, पनामा और वेनेजुएला में भी महसूस किया गया।
224 लोगों की मौत
भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 224 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
3,000 से ज्यादा लोग लापता
भूकंप के बाद 3,000 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। कई इमारतों के पूरी तरह ढह जाने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अमेरिका ने की आर्थिक मदद की घोषणा
भूकंप से हुई तबाही के बाद अमेरिका ने भी सहायता का ऐलान किया है। अमेरिकी प्रशासन की ओर से आपातकालीन आश्रय, भोजन, सुरक्षा और नुकसान के आकलन के लिए 15.5 मिलियन डॉलर की मदद देने की घोषणा की गई है।
कहां और कब आया भूकंप?
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप सैन जोसे डेल पालमार से करीब 5 किलोमीटर दक्षिण में आया। इसकी गहराई करीब 110 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप के तेज झटकों से आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों में दहशत फैल गई।
राहत और बचाव अभियान जारी है तथा लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Total Users : 10181279
Views Today : 3895