Explore

Search

September 17, 2026 2:54 am

श्यामपुर में सर्पदंश से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, झाड़-फूंक में हुई देरी

श्यामपुर में सर्पदंश से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, झाड़-फूंक में हुई देरी

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत के श्यामपुर गांव में सर्पदंश से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामपुर निवासी कुंदन दास के पुत्र राजनीतिश कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, राजनीतिश कुमार सोमवार की देर रात अपने घर में सोया हुआ था। रात करीब 2 बजे एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए। करीब सुबह 5 बजे बच्चे को गंभीर हालत में सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाया गया।

पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. पुंग मोसेस ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर दरभंगा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

चिकित्सक ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद न करें। सांप काटने की स्थिति में पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं, क्योंकि इलाज में देरी होने पर जान बचाना मुश्किल हो सकता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!