Explore

Search

October 24, 2026 10:57 am

तैरसो में अप्रोच सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने जेई का पुतला दहन किया

तैरसो में अप्रोच सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने जेई का पुतला दहन किया

बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के तैरसो ग्राम से बलहा जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क मार्ग में तीसरे पुल निर्माण के बाद एप्रोच सड़क निर्माण में घटिया काम किए जाने पर ग्रामीण लोग काफी आक्रोषित होकर जेई का पुतला बनाकर जूते का माला पहनाकर पुतला दहन कर विरोध किया है । ग्रामीण लोगो ने बताया कि इसी मार्ग होकर कोशी नदी के पानी सिंघिया की तरफ जाता है फिर भी जेई और सड़क निर्माण विभाग के संवेदक लोग एप्रोच सड़क निर्माण में पुल से बहुत निचे कर दिया है जिससे बाढ़ के समय यह सड़क पानी में डूब सकता है ।वही इस मामले को लेकर समाजसेवी नेता त्रिभुवन कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संवेदक और जेई से मांग किया है कि इस एप्रोच सड़क को ऊंचा किया जाए नहीं जन आंदोलन तेज किया जाएगा मौके पर जेई मिथिलेश कुमार भी पहुंचे तथा बताए कि एप्रोच सड़क थोड़ा नीचे हो गया है सुधार कर दिया जाएगा ।बताते चले कि पुल की ऊंचाई और सड़क की गहराई को लेकर कभी भी दुर्घटना घट सकती है वर्तमान में यह दुर्घटना जॉन बना दिया गया है ग्रामीण लोगो ने बताया कि पूर्व में कई बार जेई को कहकर थक गया लेकिन वे हमलोगों का बात नहीं सुने तब आज क्रोधित होना पड़ा है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!