Explore

Search

March 5, 2026 1:31 am

बिहार दिवस पर होगा राष्ट्रीय व्यापार संघ का ऐतिहासिक आयोजन ‘राष्ट्रीय एक्सलेंस आइकन अवॉर्ड 2025’

बिहार दिवस पर होगा राष्ट्रीय व्यापार संघ का ऐतिहासिक आयोजन ‘राष्ट्रीय एक्सलेंस आइकन अवॉर्ड 2025’

 

पटना, 08 मार्च 2025: बिहार के स्वर्णिम भविष्य को नई दिशा देने और प्रदेश की असाधारण प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय व्यापार संघ एक ऐतिहासिक आयोजन करने जा रहा है। “राष्ट्रीय एक्सलेंस आइकन अवॉर्ड 2025” नामक इस भव्य समारोह का आयोजन 23 मार्च 2025 को पटना के सगुना मोड़ पर किया जाएगा। यह आयोजन बिहार दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की गौरवशाली विरासत और उसकी प्रतिभाओं को समर्पित होगा। इसकी जानकारी आज पटना के होटल गार्गी ग्रैंड में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई।

इस ऐतिहासिक आयोजन में बिहार के उपमुख्यमंत्री, माननीय मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विदेशी अतिथि एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। यह समारोह उन महान विभूतियों को समर्पित होगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान देकर न केवल बिहार का मान बढ़ाया, बल्कि देश और दुनिया में इसकी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

 

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कहा, यह आयोजन सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि बिहार की असली ताकत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला एक युगांतकारी कदम है। हम उन महान हस्तियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने बिहार को वैश्विक पहचान दिलाई है। राष्ट्रीय व्यापार संघ पिछले पांच वर्षों से व्यापारिक समुदाय के उत्थान, सशक्तिकरण और विकास के लिए अद्वितीय योगदान दे रहा है। इस आयोजन के माध्यम से संघ ने बिहार की आत्मा और उसकी अनूठी पहचान को उजागर करने का संकल्प लिया है।

इस आयोजन में निम्नलिखित क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा:

पत्रकारिता : सच्चाई और निष्पक्षता की रोशनी फैलाने वाले पत्रकार।

कला एवं साहित्य : अपनी लेखनी और कलात्मक योगदान से बिहार की पहचान को विश्व पटल पर चमकाने वाले रचनाकार।

शिक्षा : ज्ञान के दीप जलाने वाले शिक्षक और विद्वान।

उद्यमिता : बिहार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाले व्यापारी और उद्यमी।

स्वास्थ्य : निःस्वार्थ सेवा से मानवता की रक्षा करने वाले चिकित्सक।

समाज सेवा : समाज में बदलाव लाने वाले नायक।

मनोरंजन : बिहार की संस्कृति और मनोरंजन जगत को समृद्ध करने वाले कलाकार।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, अधिवक्ता वीणा कुमारी जायसवाल, गरिमा यादव, बबली चंद्रा, मिस बिहार 2024 ऐश्वर्या, मिसेज बिहार 2024 प्रांजलि वर्मा, अधिवक्ता शिवकुमार यादव, राजीव कमल, अनीशा सिंह, नेहा श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!