[ad_1]
बिहार के पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि सरेआम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना मंगलवार रात है, रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड में बाइक सवार बदमाशों एक युवक पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
बताया जा रहा है कि अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश इलाके में पहुंचे थे। सड़क पर युवक के सामने आते ही बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और फायरिंग शुरू कर दी। युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी खरीद बिक्री का काम करता है। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने युवक पर लगातार गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली
ये पूरा घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराधी किस रास्ते से घटनास्थल पर पहुंचे और फायरिंग के बाद किस दिशा में भागे। घटना के बाद आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
गोली लगने के बाद घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा था, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घायल के बयान और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बुलंद होते अपराधियों के हौसले
इस घटना की टाइमिंग भी चर्चा में है। जिस समय रामकृष्ण नगर इलाके में युवक को गोली मारी गई, उसी दौरान पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक चल रही थी। ऐसे में राजधानी में खुलेआम फायरिंग की घटना ने पुलिस की कार्यशैली और अपराध नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी विवाद, पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
इनपुट- बिट्टू (पटना)
[ad_2]
Source link

Total Users : 10266392
Views Today : 1308