बाल विकास परियोजना की योजनाओं को लेकर एलएस ने लोगों को किया जागरूक
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिका (एलएस) प्रियंका कुमारी ने लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र लाभुकों को समय पर आवेदन करना जरूरी है।
प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम बार गर्भधारण करने वाली महिला को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर अलग-अलग चरणों में सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि 0 से 1 वर्ष तथा 1 से 2 वर्ष की बच्चियों के लिए भी निर्धारित प्रावधान के अनुसार आवेदन कर सरकारी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा कुष्ठ रोग से प्रभावित बच्चों के लिए भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
महिला पर्यवेक्षिका ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के पात्र लाभुकों को इन योजनाओं की जानकारी दें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं

Total Users : 10181028
Views Today : 2892