HRTC बस एक्सीडेंट होने से 5की मौत 15से अधिक लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा बस हादसा हुआ। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन इलाके में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक किशोर सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर जा रही थी। एक तीखे मोड़ पर चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंचीं।
108 एंबुलेंस सेवा की गाड़ियां भी तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट भेजा गया। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
एसडीएम और डीएसपी सरकाघाट ने मौके का दौरा किया और जांच के आदेश दिए हैं। हादसे का सही कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा।






Total Users : 10068261
Views Today : 16