Explore

Search

March 4, 2026 12:11 am

सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में शांति रूपेण मतदान संपन्न, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में शांति रूपेण मतदान संपन्न, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड में लोकतंत्र का पर्व पूरी शांति और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ — महिलाओं की भागीदारी रही निर्णायक।”

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र (139) के सिंघिया प्रखंड में आज मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कुल 64.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिला मतदाता 35,650 और पुरुष मतदाता 29,832 रहे — यानी कुल 65,482 वोट पड़े।

बूथ संख्या 130 पर सर्वाधिक 77.40% मतदान हुआ, जबकि बूथ संख्या 145 पर न्यूनतम 46.13% वोटिंग दर्ज की गई।

वहीं हसनपुर विधानसभा क्षेत्र (140) के अंतर्गत सिंघिया प्रखंड की 5 पंचायतों में कुल 66.76 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें पुरुष मतदाता 11,368 और महिला मतदाता 13,466 यानी कुल 24,834 वोट पड़े। इस क्षेत्र में बूथ संख्या 38 पर सर्वाधिक 80.84% और बूथ संख्या 42 पर न्यूनतम 56.67% मतदान हुआ।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि पूरे प्रखंड और नगर पंचायत क्षेत्र में बिहार विधानसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हताहत की सूचना नहीं है।

उन्होंने मतदान कार्य में लगे अधिकारी, कर्मी, पुलिस पदाधिकारी, अर्धसैनिक बल और बीएसएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

बताते चलें कि महिला मतदाता पूरे उत्साह और उमंग के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। कई बूथों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई।
कई बूथों पर दिव्यांग और व्योवृद भी उत्साहित होकर मतदान किया

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!