Explore

Search

June 20, 2026 8:37 am

विधानसभा चुनाव के बाद ‘सोलर स्ट्रीट लाइट’ बंद: सिंघिया के कई पंचायतों में अंधेरे से बढ़ी परेशानी

विधानसभा चुनाव के बाद ‘सोलर स्ट्रीट लाइट’ बंद: सिंघिया के कई पंचायतों में अंधेरे से बढ़ी परेशानी

समस्तीपुर/
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सम्पन्न होते ही नीतीश सरकार की महत्वपूर्ण योजना सोलर स्ट्रीट लाइट कई क्षेत्रों में बेअसर होने लगी है। समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत समेत कई पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट अचानक बंद हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

उजाले की जगह छाया अंधेरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां रात के समय गांव की गलियों में रोशनी रहती थी, अब वहां घना अंधेरा फैल जाता है।
अंधेरे की वजह से:

जहरीले जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है

रात में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है

ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि वे कई बार लाइट लगाने वाले ठेकेदार से इसे ठीक कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा—
“कई बार कहने के बाद भी ठेकेदार मरम्मत के लिए नहीं आया। ग्रामीण लगातार परेशान हैं।”

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सोलर स्ट्रीट लाइटों की त्वरित मरम्मत कराई जाए, ताकि गांव फिर से रोशनी से जगमगा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!