सिंघिया पीएचसी प्रभारी ने सर्पदंश से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक, झाड़-फूंक से बचने की अपील
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी ने लोगों से सतर्क रहने और वैज्ञानिक तरीके से बचाव अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर सर्पदंश की कई घटनाओं से बचा जा सकता है।
डॉ. अंसारी ने लोगों को सलाह दी कि अपने घर और उसके आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा घर के आसपास यदि किसी प्रकार का बिल हो तो उसे बंद कर दें और समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें, ताकि जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा कम हो सके। उन्होंने रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करने और खेतों या झाड़ियों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सर्प काट ले, तो झाड़-फूंक, भगत या नीम-हकीम के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। ऐसे मामलों में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाकर उपचार कराना चाहिए, जहां सर्पदंश का समुचित इलाज और एंटी-स्नेक वेनम (ASV) उपलब्ध रहता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और जागरूक होकर दूसरों को भी सही जानकारी देने की अपील की।बताते चले कि अभी तक में सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में लगभग डेढ़ दर्जन लोग सर्प दंश का शिकार हो चुका है और 4लोगो की मौत हो चुका है

Total Users : 10175416
Views Today : 2025