सिंघिया के नीरपुर भाररिया व हरदिया पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर शान्तिरूपेण सम्पन्न
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत नीरपुर भाररिया एवं हरदिया पंचायत में आज बुधवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण करने जिला से पहुंचे डीआरडी निदेशक आशुतोष आनंद ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी सरकारी योजना से संबंधित समस्या होने पर नागरिक सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं या टोल फ्री नंबर 1100 पर संपर्क कर अपनी समस्या से प्रशासन को अवगत करा सकते हैं।
शिविर में सबसे अधिक आवेदन राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त हुए, लेकिन तकनीकी कारणों से वेबसाइट सुचारु रूप से कार्य नहीं करने के कारण कई आवेदन लंबित रह गए। वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जॉब कार्ड से संबंधित कुछ आवेदनों का समाधान किया गया, जबकि शेष लंबित आवेदनों का जल्द निष्पादन करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी मोनी कुमारी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, एमओ उत्कर्ष दुबे, बिजली जेई शशि शेखर सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार, बीएओ सत्यम कुमार, डॉ. राकेश कुमार, आवास पर्यवेक्षक राजा राम याजी नीरपुर भाररिया की मुखिया मिंटू कुमारी, हरदिया के मुखिया रफत प्रवीण सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Total Users : 10176050
Views Today : 4061