Explore

Search

June 24, 2026 3:00 am

बिहार पुलिस ने लूट कांड का सफल उद्भेदन

बिहार पुलिस ने लूट कांड का सफल उद्भेदन

पाँच अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन, मोबाइल एवं ₹1.29 लाख नकद बरामद

कटिहार जिले के प्राणपुर थानांतर्गत दिनांक 23.11.2025 को वादी रियाज़ुल हक थाना–हरिश्चन्द्रपुर, जिला–मालदा (पश्चिम बंगाल) द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन में वादी ने बताया कि दिनांक 23.11.2025 को रात्रि लगभग 09:00 बजे, उनके पिकअप वाहन में प्लास्टिक के बोरे में भरे हुए कुल 44 बोरा मखाना दरभंगा ले जाया जा रहा था।
बस्तौल से लगभग 02 किमी आगे पुल के पास, एक कार में सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रोक कर उनके पिकअप वाहन में लदा मखाना बलपूर्वक लूट लिया गया। इस संबंध में प्राणपुर थाना कांड संख्या-269/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड के मुख्य अभियुक्त रूपेश कुमार थाना मुफ्फसिल जिला पूर्णियों को गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही के आधार पर कांड में संलिप्त अन्य 04 अभियुक्त 01. नव कुमार उर्फ गुड्डू 02. नीरज कुमार यादव, 03. मेघन कुमार, 04. छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा 01 कार, 01 मोटरसाइकिल, नगद 1,29,200/रू. एवं 05 मोबाइल बरामद किया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!