पुल से छलांग लगाने वाले युवक का श “व बरामद
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पूल से बूढ़ी गंडक नदी में बीते 10 दिसंबर को छलांग लगाने वाले युवक का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा से बरामद किया गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही रसलपुर के स्व. कपलेश्वर सिंह के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके शव बरामदगी को लेकर एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई थी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक ने तीन दिन पहले मगरदही घाट से नदी में छलांग लगा दी थी। शव बरामदगी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है!
Author: K k sanjay
Post Views: 199

Total Users : 10288167
Views Today : 901