Explore

Search

February 5, 2026 5:01 am

सिंघिया थाने पर एसपी ने किया जन संवाद, जाम की समस्या प्रमुख रूप से उठी

सिंघिया थाने पर एसपी ने किया जन संवाद, जाम की समस्या प्रमुख रूप से उठी

समस्तीपुर जिले के
सिंघिया थाना परिसर में समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं।
जन संवाद के दौरान सिंघिया बाजार में लगातार लगने वाले जाम की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। उपस्थित लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में बार-बार जाम लगने से आम लोगों, छात्रों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कई सुझाव भी दिए।
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच संवाद से ही समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है तथा जाम की समस्या को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ,अजय कुमार ,पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ज्योति कुमारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!